दिल्ली में  इन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आज करीब 1500 खिलाड़ियों की मोजूदगी में 17वे दिल्ली इंटरनेशनल  ग्रांडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत हुई ।

अखिल भारतीय शतरंज संघ के सचिव भारत सिंह चौहान नें एशिया के इस सबसे बड़े मैच में सभी का स्वागत किया ।
सुने कैसे इस इतिहास के गवाह रहे है भारत सिंह चौहान 

उनके अलावा एफ़डीडीआई के प्रमुख एके सिन्हा , दिल्ली शतरंज संघ के सचिव एके वर्मा नें भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाए दी 

द्वीप प्रज्वलन करते हुए दिल्ली शतरज संघ के ये तीन शानदार रत्नो नें भारतीय शतरंज को भी एक एक बड़ा योगदान दिया है 

मुख्य अतिथि एके सिन्हा नें पारंपरिक शतरंज के अंदाज में पहली चाल चलकर राउंड एक का उदघाटन किया 

पहले दिन की बात करे तो मुख्यतः अधिकतर शीर्ष खिलाड़ी जीत दर्ज करने में सफल रहे । पहले बोर्ड पर टॉप सीड तजाकिस्तान के फारुख अमानतोव नें भारत के राजश्री दत्ता को पराजित किया और एक जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की । 

दूसरे बोर्ड पर भारत के आर रामकृष्णा को रूस के अलेक्ज़ेंडर प्रेडके नें तो 

... तीसरे बोर्ड पर जॉर्जिया के लेवान पंतुसूलिया नें भारत के लक्ष्मी कृष्णा को हार का स्वाद चखाया । 

भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष खिलाड़ी वैभव सूरी नें हमवतन ईशा शर्मा को आसानी से पराजित किया

तो अभिजीत गुप्ता नें साईं निरूपमा को पराजित किया ।हालांकि इस मैच में अभिजीत नें शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और कुछ खतरे भी मोल लिए पर उनकी विरोधी के लिए फायदा लेना संभव नहीं हुआ और अभिजीत नें एक आसान सी जीत दर्ज की ।  

हर्षा को लगा झटका 


राउंड एक के सबसे बड़े उलटफेर का शिकार बने भारत के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हर्षा भारतकोठी जिन्हे नन्हें इलाम्पार्थी नें हराकर चौंका दिया 
तो क्या ये एक और आसधारण प्रतिभा के उभरने के संकेत है ?

प्रतियोगिता में अभी वर्ग ए और बी के मुक़ाबले शुरू हुए है जबकि वर्ग सी के मुक़ाबले 13 जनवरी से खेले जाएंगे । 

सीधा प्रसारण 

चेसबेस इंडिया हिन्दी हर दिन दिल्ली इंटरनेशनल पर अपनी एक खास रिपोर्ट और सीधा प्रसारण देता रहेगा और इसके लिए आपको सबस्क्राइब करना होगा हमारा हिन्दी यू ट्यूब चैनल

पहले दिन भारत के नन्हें सुपर स्टार आर प्रग्गानंधा साइमल मुक़ाबले खेलते नजर आए 

चेसबेस इंडिया नॉलेज सेंटर 

चेसबेस इंडिया नॉलेज सेंटर मे आपका स्वागत है जो की लगा हुआ है दिल्ली इंटरनेशनल के एक्टिविटी ज़ोन में !

 

राउंड 2 के मुक़ाबले 

Round 2 on 2019/01/10 at 09:30 hrs