दोस्तो जब कभी भी मैं टीवी पर खेल से संबधित खबरे देखता तो उसमें शतरंज की खबरे खोजने पर भी नहीं मिलती थी और इस स्थिति में अब भी कोई खास बदलाव नहीं आया है । एक शतरंज खिलाड़ी होने के नाते हमेशा मन में यह बाद चुभती की आखिर क्यूँ वह खेल जिसका जन्म भारत में हुआ , वह खेल जिसमें विश्वनाथन आनंद जैसा 5 बार का विश्व चैम्पियन भारत में हुआ फिर भी यह खेल भारतीय मीडिया के लिए अछूता ही रहा । 3 वर्ष पहले जब चैसबेस इंडिया की शुरुआत हुई तब से लेकर अब तक हमने हर वो संभव प्रयास किया की आप तक खेल की हर खबर पहुंचे, चाहे वह विश्व चैम्पियन की खबर हो या किसी उभरते हुए खिलाड़ी की । इस दौरान गुकेश , प्रग्गानंधा , निहाल , रौनक , लुएक जैसे कितने खिलाड़ी नन्हें नन्हें कदमो से चलकर विराट बनने की ओर अग्रसर हो चले । दोस्तो अब इसी कड़ी में हम अपने चैसबेस इंडिया हिन्दी यू ट्यूब चैनल पर लाये है " शतरंज समाचार " जहां आप देख सकते है भारतीय शतरंज और विश्व शतरंज की हर खबर बस कुछ ही मिनटों में । पढे यह लेख
निकलेश जैन अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी और फिडे ट्रेनर हैं। वे 2009 से शतरंज पर लिख रहे हैं और विश्व चैंपियनशिप तथा शतरंज ओलंपियाड जैसे बड़े आयोजनों को कवर कर चुके हैं। वे हिंदी चेसबेस इंडिया के प्रमुख हैं और पंजाब केसरी में लिखते हैं, जहाँ उनके लगभग 7,000 लेख प्रकाशित हो चुके हैं