
चेन्नई ग्रांड मास्टर्स शतरंज : अंतिम राउंड पर नजर गुकेश और अर्जुन में कौन पहुंचेगा कैंडिडैट
चेन्नई , बुधवार को यहाँ भारत के शतरंज इतिहास के अब तक के सबसे बड़े क्लासिकल सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट और फीडे सर्किट के अंतिम क्लासिकल पड़ाव चेन्नई ग्रांड मास्टर्स टूर्नामेंट में आज छठा राउंड खेला गया और अब फीडे कैंडिडैट पहुँचने की दौड़ में भारत के दोनों युवा खिलाड़ी डी गुकेश और अर्जुन एरिगासी आपने - सामने आ गए है। हालांकि अंतिम राउंड में उनका सामना अलग अलग खिलाड़ियों से होगा ।

छठे राउंड में गुकेश नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए उक्रेन के पावेल एलजनोव से बाजी ड्रॉ खेली और 4 अंको के साथ अपनी एकल बढ़त को बरकरार रखा है

पर अर्जुन एरिगासी नें टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय ईरान के परहम मघसूदलू को पराजित करते हुए 3.5 अंको के साथ सयुंक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया है ।

छठे राउंड में अन्य दो मुकाबलों में भारत के पेंटाला हरीकृष्णा नें हंगरी के सनन सुज्गिरोव से

और यूएसए के लेवान अरोनियन नें सर्बिया के अलेक्ज़ेंडर प्रेडके से बाजी ड्रॉ खेली ।

कल गुकेश का सामना हमवतन

पेंटाला हरीकृष्णा से होगा और अगर वह ड्रॉ भी खेलते है तो वो फीडे कैंडिडैट में फीडे सर्किट के जरिये सबसे आगे पहुँच जाएँगे और अर्जुन से आगे ही रहेंगे पर वहीं अगर गुकेश को हार का सामना करना पड़े

और अर्जुन हंगरी के सनन सुज्गिरोव से जीत जाये तो ऐसे में अर्जुन फीडे सर्किट के शीर्ष पर पहुँच जाएँगे । इस लिहाज से कल का मैच बहुत महत्वपूर्ण बन गया है ।
Rank after Round 6
| Rk. | SNo | Name | FED | Rtg | Pts. | TB1 | TB2 | TB3 | TB4 | ||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 8 | GM | Gukesh, D | IND | 2720 | 4 | 0 | 10,25 | 2 | 1 | |
| 2 | 4 | GM | Harikrishna, Pentala | IND | 2696 | 3,5 | 1,5 | 10,00 | 1 | 0 | |
| 3 | 7 | GM | Eljanov, Pavel | UKR | 2691 | 3,5 | 1 | 9,50 | 2 | 2 | |
| 4 | 5 | GM | Erigaisi, Arjun | IND | 2727 | 3,5 | 0,5 | 9,25 | 2 | 1 | |
| 5 | 1 | GM | Aronian, Levon | USA | 2723 | 3 | 0 | 8,75 | 0 | 0 | |
| 6 | 2 | GM | Maghsoodloo, Parham | IRI | 2742 | 2,5 | 1 | 7,75 | 1 | 0 | |
| 7 | 3 | GM | Sjugirov, Sanan | HUN | 2703 | 2,5 | 0 | 7,50 | 1 | 1 | |
| 8 | 6 | GM | Predke, Alexandr | SRB | 2689 | 1,5 | 0 | 4,50 | 0 | 0 |
अंतिम राउंड के पहले गुकेश 4 अंक पर, हरीकृष्णा , पावेल और अर्जुन 3.5 अंक पर खेल रहे है ।
| Round 7 on 2023/12/21 at 1330 h | |||||||||||||
| Bo. | No. | Rtg | Name | Result | Name | Rtg | No. | PGN | |||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 4 | 2696 | GM | Harikrishna, Pentala | GM | Gukesh, D | 2720 | 8 | |||||
| 2 | 5 | 2727 | GM | Erigaisi, Arjun | GM | Sjugirov, Sanan | 2703 | 3 | |||||
| 3 | 6 | 2689 | GM | Predke, Alexandr | GM | Maghsoodloo, Parham | 2742 | 2 | |||||
| 4 | 7 | 2691 | GM | Eljanov, Pavel | GM | Aronian, Levon | 2723 | 1 | |||||

आज ही द्रोणाचार्य अवार्ड पाने वाले ग्रांड मास्टर रमेश आरबी नें पहली चाल चलकर मैच की शुरुआत की







