एशियन ऑनलाइन शतरंज – भारत महिला और पुरुष वर्ग मे क्वाटर फाइनल पहुंचा 

ओलंपियाड स्वर्ण पदक विजेता भारतीय शतरंज टीम नें एशियन ऑनलाइन नेशन्स कप शतरंज मे महिला और पुरुष दोनों ही वर्गो मे प्ले ऑफ मतलब क्वाटर फाइनल मे जगह बना ली है  और अब टीम को बेस्ट ऑफ टू मुकाबलों के प्ले ऑफ मुकाबलों मे अपने आप को बेहतर साबित करना होगा । 

भारतीय टीम के प्रदर्शन मे पद्मिनी राऊत नें तीसरे बोर्ड पर 9 मैच खेलकर 7 अंक बनाए तो कप्तान मेरी गोम्स नें 5 मे से 5 अंक टीम के लिए जुटाये 

महिला वर्ग मे टीम नें प्रतिष्ठा के अनुसार अंतिम छह मुकाबलो मे शानदार जीत के साथ पहला स्थान हासिल किया और शानदार अंदाज मे अंतिम आठ मे जगह बनाई अंतिम तीसरे दिन भारत नें सबसे पहले फिलीपींस को 3-1 से हराया तो उसके बाद कजाकिस्तान और इन्डोनेशिया की मजबूत टीम को 2.5-1.5 से मात देते हुए कुल 16 अंक अर्जित किए और पहले स्थान पर रहा । टीम के लिए वैशाली आर नें 6.5/9 , पद्मिनी राऊत नें 7.5/9 ,भक्ति कुलकर्णी नें 3/7 ,नंधिधा पीवीनें 4.5/7 और कप्तान मेरी गोम्स नें 5/5 अंक बनाए । 

Final Ranking after 9 Rounds

Rk.SNo TeamGames  +   =   -  TB1  TB2  TB3 
11
India98011626,50
27
Philippines96121325,00
36
Iran96121323,50
45
Vietnam96031224,50
58
Mongolia94411224,00
62
Indonesia95221220,00
718
Sri Lanka94321121,50
815
Kyrgyzstan95131120,50

महिला टीम के मुक़ाबले एक बार फिर हिन्दी चेसबेस इंडिया पर सीधा प्रसारण किया गया 

देखे राउंड 7 से 9 के मुक़ाबले 

कृष्णन शशिकीरण भारतीय टीम के लिए सबसे शानदार खिलाड़ी रहे और उन्होने 9 मे से 8 अंक बनाकर टीम को क्वाटर फाइनल मे पहुंचाने मे खास भूमिका निभाई 

निहाल सरीन नें औस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम मुक़ाबले मे जीत दर्ज कर टीम को टॉप 8 मे से बाहर होने से बचा लिया 

पुरुष वर्ग मे टॉप सीड भारतीय टीम अपनी प्रतिष्ठा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सकी और छठे स्थान पर रही टीम क्वाटर फाइनल तो पहुँच गयी पर टीम को खिताब जीतने के लिए अभी अपने प्रदर्शन मे बड़े सुधार की आवश्यकता है । अंतिम तीन मुकाबलों मे भारतीय टीम को एकमात्र जीत बांग्लादेश के खिलाफ 3.5-0.5 से मिली जबकि टीम को फिलीपींस नें 2.5-1.5 से हरा दिया जबकि औस्ट्रेलिया नें 2-2 से ड्रॉ पर रोक लिया । टीम के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया कृष्णन शशिकीरण नें किया और 9 मे से 8 अंक बनाए ,युवा निहाल सरीन नें 5 मे से 4 अंक बनाए जबकि अधिबन भास्करन 4 ,कप्तान सूर्या गांगुली 5 और सेथुरमन एसपी नें 3.5 अंक बनाए । 

Final Ranking after 9 Rounds

Rk.SNo TeamGames  +   =   -  TB1  TB2  TB3 
13
Iran97111525,00
24
Philippines97021424,02
39
Mongolia97021424,00
46
Australia96121323,50
58
Indonesia95221225,00
61
India94411224,50
72
Kazakhstan95221224,00
87
Singapore96031221,50

पुरुष टीम के मुक़ाबले का सीधा प्रसारण हिन्दी चेसबेस इंडिया के माध्यम से 

देखे राउंड 7 से 9 के मुक़ाबले