मोर्डे फाउंडेशन की पहल
मोर्डे फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया ओपन फ़ीडे रैपिड रेटिंग टूर्नामेंट मोर्डे फाउंडेशन का दूसरा बड़ा रैपिड रेटिंग टूर्नामेंट है, पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता के पहले संस्करण का ख़िताब पश्चिम बंगाल के ग्रांडमास्टर मित्रभा गुहा ने अपने नाम किया था। इसी कड़ी में मंचर पुणे में आयोजित हुई दूसरी प्रतियोगिता भी सफल रही और पेरेंट्स के साथ साथ खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता की सराहना की। खिलाड़ियों को खेलता देखने के लिए इंतज़ार क्षेत्र में बड़ी स्क्रीन लगायी गयी और पेरेंट्स ने वही से बाजियो का पूरा लुत्फ़ उठाया।

अभिमन्यु ने 8 /9 अंको के साथ पहला स्थान प्राप्त किया और चमचमाती ट्रॉफी के साथ 60,000 का इनाम जीता

दूसरे स्थान पर सृजित पॉल रहे

तीसरा स्थान अनिरुद्ध पोटावड़ को मिला

चौथा स्थान विशाख एन आर

पांचवे स्थान पर आकांशा रही
नीचे देखे खिलाड़ियों के कुछ शानदार मुकाबले :

अभिमन्यु पुराणिक ने सफ़ेद मोहरो से सातवे चक्र में सृजित पॉल को हराया और अपने अंतिम दोनों मुकाबलों में मजबूत ड्रा खेल कर पहला स्थान प्राप्त किया

सृजित पॉल ने नवे राउंड में मोहम्मद नुबेरशाह शेख को काले मोहरो से हराकर 8 अंक अर्जित किये, हालाँकि सृजित विजेता बने अभिमन्यु पुराणिक से अपना आठवां राउंड हार गए थे पर उन्होंने शानदार वापसी की और दूसरा स्थान और 40,000 की इनामी राशि प्राप्त की।

फीडे मास्टर अनिरुद्ध पोटावड़ प्रतियोगिता में सिर्फ एक मुकाबला हारे वह भी प्रतियोगिता में जीतने वाले अभिमन्यु से, ठीक उसी के बाद अनिरुद्ध ने सातवे चक्र में मोहम्मद नुबेरशाह शेख को हराया और प्रतियोगिता का अंत (7.5 /9) अंको के साथ किया
प्रतियोगिता की कुछ तस्वीरें :

मैच का लुत्फ़ उठाते दर्शक

टूर्नामेंट डायरेक्टर दीप्ती शीडोरे

टूर्नामेंट हॉल

ट्रॉफी के साथ सभी शीर्ष खिलाडी
नीचे देखे प्रतियोगिता में खेली गयी बाजियां

प्राइज लिस्ट
9 राउंड के बाद अंतिम स्थिति
Rk. | SNo | Name | Typ | sex | Gr | FED | Rtg | Club/City | Pts. | TB1 | TB2 | TB3 | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | 1 | GM | PO12301_PUNE_20 | IND | 2537 | 8 | 56 | 60 | 52,5 | ||||
2 | 4 | IM | NA | IND | 2288 | 8 | 50,5 | 54,5 | 46,5 | ||||
3 | 5 | FM | PO7056_THAN_202 | IND | 2235 | 7,5 | 52,5 | 56,5 | 45,25 | ||||
4 | 2 | GM | NA | IND | 2453 | 7,5 | 51 | 55,5 | 45 | ||||
5 | 10 | WIM | w | PO9440_PUNE_202 | IND | 2099 | 7,5 | 50,5 | 55 | 44 | |||
6 | 6 | FM | PO36_PUNE_2023 | IND | 2220 | 7,5 | 45,5 | 49,5 | 40,25 | ||||
7 | 7 | IM | PO6790_THAN_202 | IND | 2199 | 7 | 50,5 | 54,5 | 39 | ||||
8 | 15 | PO12118_PUNE_20 | IND | 1915 | 7 | 50,5 | 54 | 40,25 | |||||
9 | 25 | PO14496_PUNE_20 | IND | 1782 | 7 | 49,5 | 54,5 | 41,25 | |||||
10 | 13 | PO8140_PUNE_202 | IND | 1941 | 7 | 48 | 50,5 | 38,5 | |||||
11 | 14 | PO1207_PUNE_202 | IND | 1922 | 7 | 46,5 | 50,5 | 37 | |||||
12 | 8 | FM | PO283_NASH_2023 | IND | 2198 | 7 | 46,5 | 50 | 35,5 | ||||
13 | 11 | PO12087_PUNE_20 | IND | 1977 | 7 | 43,5 | 47,5 | 35,5 | |||||
14 | 24 | U13 | PO6994_PUNE_202 | IND | 1783 | 6,5 | 52 | 56 | 37,75 | ||||
15 | 3 | IM | PO1194_THAN_202 | IND | 2300 | 6,5 | 51,5 | 56,5 | 37,75 |








