नया साल और शतरंज, इस से बेहतर होगा ही क्या ?

इस टूर्नामेंट में कुल ₹2,00,000 की पुरस्कार राशि रखी गई है, साथ ही 125+ ट्रॉफी और मेडल भी दिए जाएंगे। ओपन कैटेगरी के अलावा अनरेटेड, विभिन्न रेटिंग वर्ग, महिला खिलाड़ी, वेटरन, दिव्यांग खिलाड़ी, मध्य प्रदेश एवं जबलपुर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिए विशेष पुरस्कार शामिल हैं। बच्चों के लिए खास अवसर : स्कूल छात्रों के लिए अंडर-7 से अंडर-15 (बालक एवं बालिका) वर्गों में विशेष नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल रखे गए हैं। साथ ही अधिकतम एंट्री भेजने वाले स्कूल को बेस्ट स्कूल की ट्रॉफी भी दी जाएगी।

प्रतियोगिता ग्रैंड जबलपुर होटल में खेली जाएगी

प्रतियोगिता प्रारूप

• समय नियंत्रण: 15 मिनट + 10 सेकंड (प्रति चाल)

• कुल राउंड: 9

• प्रणाली: FIDE Swiss System

• यह टूर्नामेंट इंटरनेशनल रेटिंग शुरू करने का शानदार अवसर प्रदान करता है।

टूर्नामेंट हॉल

टूर्नामेंट के आयोजन सचिव श्री उत्कर्ष अग्रवाल ने कहा,

“पिछले वर्ष की ऐतिहासिक सफलता के बाद हमारा लक्ष्य जबलपुर को देश के प्रमुख शतरंज केंद्रों में शामिल करना है। यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ने का बेहतरीन मौका देगा।

रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। सीमित सीटों को देखते हुए खिलाड़ियों से समय रहते पंजीकरण करने की अपील की गई है।
रजिस्ट्रेशन लिंक

पहले संस्करण की कुछ झलकियां

आर्यन वार्ष्णेय प्रथम, गुसैन हिमाल द्वित्य और गौरव निगम त्रित्र्य स्थान पर रहे थे

पंजीकृत खिलाड़ियों की सूची :
सूची

प्रतियोगिता की पूरी जानकारी के लिए निचे दी हुई लिंक खोले :
जानकारी देखे।