chessbase india logo

विश्व रैपिड - गांगुली से बचे कार्लसन ,हो सकती थी मात

by निकलेश जैन - 27/12/2016

आप विश्व चैम्पियन की मात करने वाले हो और आपको वो चाल ना दिखे इस बात का दुख शायद आपको ताउम्र परेशान करता रहेगा और फिलहाल अब ये वाकया जुड़ा है भारत के छह बार के नेशनल चैम्पियन और कभी आनंद के प्रमुख सहयोगी रहे ग्रांड मास्टर सूर्य शेखर गांगुली के साथ जो विश्व रैपिड चैंपियनशिप के पहले राउंड मे कार्लसन की मात करने चूक गए । तीन चाल मे कार्लसन की मात थी पर गांगुली वह चाल ना देख सके । खैर विदित गुजराती पहले दिन 4अंक बनाकर सर्वश्रेस्ठ भारतीय रहे तो अपराजित आनंद भी 3.5 अंको के साथ अच्छा खेल रहे है । महिला खिलाड़ियों में हम्पी और हरिका का खेल उतना रंग भरा तो नहीं रहा पर आज उनकी वापसी तिरंगे को उपर स्थान दिला सकती है । पढे पहले दिन के बाद ये रिपोर्ट 

Pictures by Maria Emelianova

दोहा ,कतर में बहुप्रतीक्षित विश्व रैपिड और ब्लीट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप का आज उदघाटन हो गया । पुरुष वर्ग में भारत के पूर्व विश्व विजेता और कभी लाइटनिंग किड के तौर पर पहचाने जाने वाले विश्वनाथन आनंद और महिला वर्ग में विश्व की नंबर तीन महिला खिलाड़ी कोनेरु हम्पी ही यहाँ पर शीर्ष भारतीय खिलाड़ी है उनके अलावा भारत से पुरुष वर्ग में सात अन्य ग्रांड मास्टर विदित गुजराती ,भास्करन अधिबन ,सूर्य शेखर गांगुली ,रोहित ललित बाबू ,देवाशीष दास ,नीलोत्पल दास ,और एम आर वेंकटेश  तो महिला वर्ग में हरिका द्रोणावली पर भारत की नजर रहेगी.

रैपिड मुक़ाबले 26 से 28 दिसंबर तो ब्लिट्ज़ मुक़ाबले 29 और 30 दिसंबर को खेले जाएंगे 

विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप !!

भारत के छह बार के नेशनल चैम्पियन सूर्य शेखर गांगुली पहले ही राउंड में तैयार थे  जानते है उनका प्रतिद्वंदी कौन था ..

...विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन 

गांगुली ने बेहतरीन खेल दिखाया और पता उन्होने तीन चालो की मात छोड़ दी 

[Event "World Rapid 2016"]
[Site "Doha QAT"]
[Date "2016.12.26"]
[Round "1.1"]
[White "Carlsen, Magnus"]
[Black "Ganguly, Surya Shekhar"]
[Result "1/2-1/2"]
[ECO "A00"]
[WhiteElo "2840"]
[BlackElo "2668"]
[Annotator "Sagar Shah"]
[PlyCount "80"]
[EventDate "2016.12.26"]
[EventType "rapid"]
1. e3 {Magnus begins with the same move with which he beat Enamul Hossain.
However, Ganguly is upto the task.} d5 2. c4 e6 3. Nf3 Nf6 4. b3 Be7 5. Bb2 O-O
6. Nc3 c5 7. cxd5 Nxd5 8. Qc2 Nc6 9. h4 {This is the same line with which
Karjakin defeated Anand at the Candidates 2016.} h6 10. g4 Nxc3 11. dxc3 e5 12.
g5 h5 13. Bc4 (13. g6 $5) 13... Be6 $5 14. Bxe6 fxe6 15. Nd2 Qe8 16. Rf1 b5 17.
Qe4 a5 18. a4 bxa4 19. bxa4 {White has a pleasant position. His king is in the
centre hence he must remain careful.} Qd7 20. Ke2 Rad8 21. Rad1 Qb7 22. Ba3 Rd5
23. c4 Qa6 24. Ke1 Rd7 25. Qg6 $6 (25. Nb3 $14) 25... Nb4 26. Bxb4 cxb4 $11 27.
Qxh5 Rfd8 28. Qg4 $2 Rd3 29. Ke2 b3 {Black has all the trumps in the position.}
30. Nxb3 Rxb3 $1 {I don't know what Magnus was thinking. He just blundered a
piece.} (30... Rxd1 31. Rxd1 $18) 31. Rxd8+ Bxd8 32. Rd1 Be7 33. Kf3 Rb4 34.
Kg3 Qxc4 35. Qh5 Qc6 36. Qg6 $2 Rxa4 {Not throwing away the win but missing a
mate in three.} (36... Rg4+ $1 37. Kxg4 Qg2+ 38. Kh5 Qf3#) 37. h5 Qc4 $2 (37...
Qe4 $19) 38. Rd8+ Bxd8 39. Qe8+ Kh7 40. Qg6+ Kg8 {A heartbreaking result for
Surya.} 1/2-1/2

विश्व चैम्पियन से भी ड्रॉ करने के बाद कोई इतने दुखी होता है क्या ! 
"धन्यवाद ,आपका  मुझ पर ये उधार रहा " कार्लसन शायद यही कह रहे है गांगुली से 
और जैसे ही ललित और एडली नें गांगुली को बताया की उन्होने क्या छोड़ दिया फिर तो गांगुली के भाव ही सब बता रहे है 
तो अगर आप अपनी अपनी टेक्टिकल क्षमता बढ़ाना चाहे तो चेसबेस आपकी मदद कर सकता है  देखे कैसे 

"आनंद अब मैं समझ सकता हूँ की 2014 की विश्व चैंपियनशिप में 26...Nxe5 ना देख पाने के बाद आपको कैसा लगा होगा "
खैर मेगनस का साथ किस्मत नें दूसरे राउंड में नहीं दिया  और उन्हे जॉर्जिया के ग्रांड मास्टर लेवान पंट्सुलिया नें पराजित कर दिया 

क्या दोहा से आनंद नाम का ग्रह नजर आता है 

हाँ भाई वो देखो वही वाला है 
दरअसल उपर का नजारा कुछ ऐसा था 

                     आनंद भी अभी अपराजित है 3.5/5. और आज उनसे और अच्छे खेल की उम्मीद है !शुभकामनाए आनंद 

कर्जकिन से ड्रॉ खेलते हुए देवशीश भी अच्छा खेल रहे है और उनके लिहाज से  2.5/5 बढ़िया अंक है 
अधिबन अभी 2.0/5. अंक पर है उम्मीद है वो आज जोरदार वापसी करेंगे 
आनंद हो या कार्लसन कर्जकिन की खराब स्थिति नें दोनों को रुकने पर मजबूर कर दिया !

कर्जकिन को निल्स ग्रांडेलिउस के हाथो हार का सामना करना पड़ा  

कर्जकिन एक शानदार इंसान है और हार के बाद वह सामने वाले को जीत का सम्मान जरूर देते है 
पांचवे राउंड के बाद स्थिति 

विदित नें फिलहाल शीर्ष 10 में भारत का तिरंगा बनाए रखा है  Complete standings.

महिला वर्ग 

महिला वर्ग – 36 खिलाड़ियों में यहाँ पर कुछ भी कहना लगभग असंभव है ऐसा कहके मैं शीर्ष वरीय चीन की जून वेंजून ,भारत की कोनेरु हम्पी और द्रोणावली हरिका ,रूस की अलेक्ज़ेंड्रा ,उक्रेन की अन्ना या बुल्गारिया की स्टेफ़्नोवा को कम करके नहीं आंक रहा दरअसल इससे पहले हुई विश्व रैपिड चैंपियनशिप का इतिहास ही ये इशारा करता है की महिलाओ के वर्ग में विजेता का अंदाजा लगाना हमेशा से मुश्किल रहा है इसकी वजह है इन सभी की खेलने की क्षमता में बहुत ज्यादा अंतर ना होना रहा है

भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी कोनेरु हम्पी 2.5/4 पर है आज उन्हे थोड़ा ज़ोर लगाना होगा 
[Event "World Rapid Women 2016"]
[Site "Doha QAT"]
[Date "2016.12.26"]
[Round "2.6"]
[White "Koneru, Humpy"]
[Black "Hallaeva, Bahar"]
[Result "0-1"]
[ECO "E46"]
[WhiteElo "2557"]
[BlackElo "2112"]
[PlyCount "76"]
[EventDate "2016.12.26"]
[EventType "rapid"]
1. d4 Nf6 2. c4 e6 3. Nc3 Bb4 4. e3 O-O 5. Nge2 b6 6. a3 Bxc3+ 7. Nxc3 Bb7 8.
Bd3 d6 9. O-O Nbd7 10. e4 e5 11. d5 a5 12. b3 h6 13. Be3 Ba6 14. Qe2 Re8 15.
Rfc1 Nf8 16. b4 Ng6 17. bxa5 bxa5 18. c5 Nf4 19. Bxf4 Bxd3 20. Qxd3 exf4 21.
cxd6 cxd6 22. Qf3 Qe7 {The position is around equal. White should now take the
pawn on f4. Instead Koneru plays something silly.} 23. Nb5 $6 Rab8 $1 {The
knight has to retreat.} 24. Nc3 (24. a4 Qxe4 25. Nxd6 Qxf3 26. gxf3 Red8 $17)
24... Qe5 $17 25. Rab1 Nd7 26. h3 Nc5 27. a4 Rb4 28. Rxb4 axb4 29. Nb5 Ra8 30.
Qg4 Rxa4 $6 (30... b3 $1 $19) 31. Nxd6 Qxd6 32. Qc8+ Kh7 33. Rxc5 Ra1+ 34. Kh2
f3+ 35. g3 Qf6 36. Rb5 Rf1 37. Qc2 $4 (37. Qf5+ $1 Qxf5 38. exf5 Rxf2+ 39. Kg1
$11) 37... Qa1 $1 38. g4 Qe5# 0-1

 

[Event "World Rapid Women 2016"]
[Site "Doha QAT"]
[Date "2016.12.26"]
[Round "3.10"]
[White "Zhukova, Natalia"]
[Black "Koneru, Humpy"]
[Result "0-1"]
[ECO "B41"]
[WhiteElo "2440"]
[BlackElo "2557"]
[PlyCount "64"]
[EventDate "2016.12.26"]
[EventType "rapid"]
1. d4 e6 2. Nf3 c5 3. c4 a6 4. e4 cxd4 5. Nxd4 Qc7 6. Be2 Nf6 7. Nc3 b6 8. O-O
Bb7 9. Qd3 d6 10. f4 Nbd7 11. Qe3 Be7 12. b3 O-O 13. Bb2 g6 14. Bf3 e5 $1 15.
Nde2 d5 $3 {A very strong move by Humpy.} 16. fxe5 Bc5 17. Nd4 dxe4 18. exf6
exf3 19. Nd5 Bxd5 20. cxd5 Qe5 21. Qxe5 Nxe5 22. b4 fxg2 23. Kxg2 Bxb4 $17 {
Black is a pawn up and clearly better.} 24. Nc6 Nxc6 25. dxc6 Rac8 26. Rac1 Bc5
27. Rf3 Rfd8 28. Rb3 Rxc6 29. Ba3 Rd2+ 30. Kh3 Rxf6 31. Bxc5 bxc5 32. Rxc5 Rxa2
0-1

हारिका को भी एक अच्छी जीत की तलाश है 

राउंड 4 के बाद की स्थिति 

Complete standings


Contact Us