chessbase india logo

शारजाह मास्टर्स: : R-2&3 : अधिबन सयुंक्त बढ़त पर

by निकलेश जैन - 26/03/2017

शारजाह मास्टर्स में भारत के भास्करन अधिबन नें लगतार तीसरा मैच जीत कर बढ़त बना ली है । प्रग्गानंधा ग्रांड मास्टर नोर्म की जमीन तैयार कर चुके है , सेथुरमन जीत का स्वाद लेते -लेते चूक गए और बाजी हार गए ,रोहित थोड़ा लय से भटक गए है तो निहाल अब भी काफी दम रखते है ,विष्णु का प्रदर्शन और बेहतर की और बढ़ रहा है ,पदमिनी और भक्ति और राकेश को अपने पहले बड़े मैच और जीत का इंतजार है ,लक्ष्मण ,दीपन ,श्रीनाथ और रत्नाकरण नें सधी हुई शुरुआत की है । कुल मिलाकर भारतीय खिलाड़ी शारजाह में अपना पूरा दमखम लगा रहे है और शानदार इंतज़ामों के बीच सबसे बड़ा खिलाड़ी दल लिए हुए मेहमान भारत आपको टूर्नामेंट हाल के अंदर मेजबान नजर आता है । पहले तीन राउंड में दो वर्गीय पेयरिंग से खेला गया टूर्नामेंट में अब आने वाला एक राउंड शीर्ष पर थोड़ा आसान होगा 

शारजाह मास्टर्स: : R-2&3 : अधिबन सयुंक्त बढ़त पर 

Photos by Maria Emelianova

शारजाह यूएई में शारजाह मास्टर्स ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है । 60,000 अमेरकी डालर पुरुष्कार राशि वाली इस प्रतियोगिता में मेजबान से अधिक मेहमान भारत के खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे है । भारत के प्रमुख खिलाड़ियों में भास्करन अधिबन ,एसपी सेथुरमन ,रोहित ललित बाबू , महिलाओं में हरिका द्रोणावली ,पद्मिनी राऊत , नन्ही प्रतिभाओं में प्रग्गानंधा और निहाल सरीन प्रतिभागिता कर रहे है  ।   

भास्करन अधिबन ने लगातार अपना तीसरा मैच जीता और अब वो संयुक्त बढ़त पर है  

[Event "1SM"]
[Site "Sharjah Chess Club"]
[Date "2017.03.25"]
[Round "3.2"]
[White "Adhiban, B."]
[Black "Idani, Pouya"]
[Result "1-0"]
[ECO "B23"]
[WhiteElo "2682"]
[BlackElo "2576"]
[PlyCount "86"]
[EventDate "2017.??.??"]
[WhiteClock "0:12:53"]
[BlackClock "0:10:19"]

1. e4 c5 2. Nc3 d6 3. f4 g6 4. d4 cxd4 5. Qxd4 Nf6 6. Bd3 Nc6 7. Qf2 Bg7 8. Nf3
Nb4 9. O-O Nxd3 10. cxd3 O-O 11. Qh4 b5 12. a3 Bb7 13. f5 b4 14. axb4 Qb6+ 15.
Kh1 Qxb4 16. Bd2 Qb6 17. Ne2 Rac8 18. Bc3 h6 19. fxg6 fxg6 20. Qg3 Qe3 21. Qxg6
Qxe2 22. Nd4 Qg4 23. Rxf6 Qxg6 24. Rxg6 Kh7 25. Re6 Rf7 26. Nf5 Bf8 27. Rxa7
Bd5 28. exd5 Rxf5 29. h3 Rxd5 30. Bf6 Rc1+ 31. Kh2 Rf1 32. d4 Rdf5 33. Bxe7 Rf7
34. Bxf8 Rxa7 35. Rxh6+ Kg8 36. Bxd6 Rf2 37. Be5 Ra5 38. b4 Rb5 39. Rh8+ Kf7
40. Rb8 Rxb8 41. Bxb8 Ke6 42. Ba7 Rf7 43. Bc5 Kd5 1-0

एशियन चैम्पियन सेथुरमन के लिए आज की हार को पचाना बिलकुल आसान नहीं होगा ,जीत के करीब जाकर वो हार गए , मात्र 24 चालों में खत्म हुआ ये मैच 21 चालों तक सेथु के पक्ष में था 

क्या आप काले के लिए एक अच्छी चाल ढूंढ सकते है ?

[Event "1SM"]
[Site "Sharjah Chess Club"]
[Date "2017.03.25"]
[Round "3.1"]
[White "Wang, Hao"]
[Black "Sethuraman, S.P."]
[Result "1-0"]
[ECO "C88"]
[WhiteElo "2683"]
[BlackElo "2629"]
[PlyCount "47"]
[EventDate "2017.??.??"]
[WhiteClock "0:41:05"]
[BlackClock "0:40:11"]

1. e4 e5 2. Nf3 Nc6 3. Bb5 a6 4. Ba4 Nf6 5. O-O Be7 6. Re1 b5 7. Bb3 O-O 8. a4
Bb7 9. d3 d5 10. exd5 Nxd5 11. Nbd2 f6 12. axb5 axb5 13. Rxa8 Bxa8 14. c4 bxc4
15. Nxc4 Kh8 16. d4 Bb4 17. Re4 Nde7 18. Rh4 Nf5 19. Rh3 Ncxd4 20. Nxd4 exd4
21. Qg4 Nh6 22. Bxh6 gxh6 23. Rg3 Rg8 24. Nd6 1-0 

कम वरीय खिलाड़ियों से दूसरे राउंड में हार और तीसरे में ड्रॉ से रोहित (1.5) थोड़ा मुश्किल में है  

विष्णु प्रसन्ना को पहली दो जीत के बाद तीसरे चक्र में दूसरे सीड क्र्यवोरउचको से हार गए 

[Event "1SM"]
[Site "Sharjah Chess Club"]
[Date "2017.03.25"]
[Round "3.7"]
[White "Kryvoruchko, Yuriy"]
[Black "Vishnu, Prasanna. V"]
[Result "1-0"]
[ECO "B51"]
[WhiteElo "2708"]
[BlackElo "2534"]
[PlyCount "117"]
[EventDate "2017.??.??"]
[WhiteClock "0:06:29"]
[BlackClock "0:03:09"]

1. e4 c5 2. Nf3 d6 3. Bb5+ Nd7 4. c3 Ngf6 5. Qe2 a6 6. Ba4 e5 7. O-O Be7 8. d4
b5 9. Bc2 O-O 10. d5 c4 11. b4 cxb3 12. axb3 Qc7 13. Bd2 Nh5 14. c4 bxc4 15.
Qxc4 Qd8 16. Ba5 Qe8 17. Nbd2 f5 18. exf5 Bb7 19. Rfc1 Ndf6 20. Qa4 Nf4 21.
Qxe8 Rfxe8 22. Kf1 Bxd5 23. g3 Nh3 24. Re1 Ng4 25. Bb6 Rac8 26. Bd3 Rc6 27.
Rxa6 Rb8 28. Ra4 h5 29. Ba7 Bxf3 30. Nxf3 Rxb3 31. Be4 Rxf3 32. Bxc6 Rxf5 33.
Bd5+ Kh8 34. Be6 Rf8 35. Bxg4 hxg4 36. Rxg4 Ng5 37. Kg2 Kg8 38. Rb4 Rc8 39. Rb7
Bf8 40. Be3 Ne4 41. Rc1 Ra8 42. Rcc7 d5 43. Ra7 Rb8 44. Bc1 d4 45. Ba3 Bxa3 46.
Rxa3 Rb2 47. Rf3 Nf6 48. Re7 e4 49. Rxf6 gxf6 50. Rxe4 Rd2 51. Kf1 d3 52. Kg2
Kf7 53. Kf3 Rb2 54. Rd4 d2 55. Ke3 Kg6 56. Rxd2 Rb3+ 57. Rd3 Rb2 58. Kf3 f5 59.
h4 1-0

दूसरे और तीसरे राउंड में दूसरे और बारहवे सीड से ड्रॉ के साथ सुनील (2) नें अच्छा खेल दिखाया है   

तीसरे राउंड में अंटोन डेविड के साथ ड्रॉ कर हारिका नें वापसी के संकेत दिये 

वर्तमान राष्ट्रीय महिला चैम्पियन पदमिनी (1)खराब शुरुआत से अभी नहीं उबर पाई है 

पहले वॉक ओवर के बाद भक्ति (1)अभी भी अपनी पहली जीत के तलाश में है 

कोई सपना जब पूरा होने में समय ले तो कैसा लगता है ये श्रीनाथ (2) आपको बता सकते है 

क्या शानदार प्रदर्शन है छोटे उस्ताद प्रग्गानंधा का अगर किसी भारतीय खिलाड़ी का प्रदर्शन सबसे शानदार है तो वो प्रग्गु ही है ! लगतार तीसरे बड़े ग्रांड मास्टर को उन्होने ड्रॉ पर रोका 

प्रग्गानंधा भारत के अगले और दुनिया के सबसे कम उम्र के ग्रांड मास्टर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे है 

पहले राउंड में धमाका करने वाले निहाल (1) अगले दो राउंड हार गए पर उनके लिए वापसी कोई बड़ा मुद्दा नहीं है और उम्मीद है वह आने वाले राउंड में जोरदार वापसी करेंगे 

 पहला वॉक ओवर मिलने के बाद राकेश कुलकर्णी (1) अभी भी पहली जीत ढूंढ रहे है !

लक्ष्मण (1.5) के साथ अच्छी लय में दिख रहे है 

उलटफेर करने में माहिर रत्नाकरण (2)का दूसरे राउंड में ललित बाबू शिकार बने 

पवन डोडेजा (2) महाराष्ट्र शतरंज के बेहद अनुभवी खिलाड़ी है और अपने परिवार की सभी जिम्मेदारियाँ उठाते हुए और अपना छोटा सा निजी व्यवसाय चलाते हुए भी शतरंज खेलना उनका पसंदीदा कार्य है वो निश्चित तौर पर प्रोफेशनल खिलाड़ी नहीं है और समय निकालकर मैच खेलते है पर 37 की उम्र में उनका खेल में इतनी मेहनत करना जब 12 साल के बच्चे ग्रांड मास्टर बनने को तैयार है वाकई प्रशंसा योग्य है !खैर मैं आपको बता दूँ की वो एक प्रतियोगिता के आयोजक और प्रशिक्षक भी है !

राउंड  4 की पेयरिंग 

Bo. No.   Name FED Rtg Pts. Result Pts.   Name FED Rtg No.
1 5 GM Wang Hao CHN 2683 3   3 FM Sadhwani Raunak IND 2218 134
2 135 WGM Safranska Anda FRA 2217 3   3 GM Adhiban B. IND 2682 6
3 138 CM Aditya Mittal IND 2183 3   3 GM Jones Gawain C B ENG 2676 10
4 153 CM Mendonca Leon Luke IND 2110 3   3 GM Fressinet Laurent FRA 2662 16
5 20 GM Oleksiyenko Mykhaylo UKR 2643 3   3 WFM Srija Seshadri IND 2166 142
6 21 GM Kravtsiv Martyn UKR 2641 3   3 WFM Cholleti Sahajasri IND 2120 152
7 11 GM Akopian Vladimir ARM 2675   3   Al Yaghshi M. Hisham SYR 2056 164

चौंथे  राउंड की पेयरिंग आपको थोड़ा चौंका सकती है दरअसल पहले तीन राउंड तक पहले 120 खिलाड़ी और बाद के खिलाड़ियों को दो अलग अलग वर्ग के तहत आपस में खिलाया गया जिससे प्रतियोगिता में नोर्म के मौके बढ़े पर ऐसा बहुत ज्यादा सफल प्रयोग का अनुभव रहा है यह नहीं कहा जा सकता खैर कुछ बड़े खिलाड़ियों के लिए यह राउंड उतना आसान भी नहीं होगा जितना हम सोच रहे है !

 

  अंदाजे बयां ! 

 सोच +दिमाग + याददाश्त +डर +साहस +ज्ञान +मेहनत = एक अच्छा शतरंज खिलाड़ी 

  आप राउंड 4 के मैच देख भी सकते है और डाउन लोड भी कर सकते है ! 

 

आधिकारिक वैबसाइट 

सीधा प्रसारण देखे चेसबेस इंडिया पर 

आपका दोस्त 

निकलेश जैन  


Contact Us