chessbase india logo

शारजाह :अधिबन उपविजेता ,हरिका सर्वश्रेष्ठ महिला

by निकलेश जैन - 01/04/2017

दुनिया के सबसे बड़े और आलीशान शतरंज क्लब में आयोजित हुए 60000 अमेरिकी डॉलर की प्रथम शारजाह मास्टर्स अनगिनत खूबसूरत लम्हे लिए अंततः सम्पन्न हो गया । भारत के अधिबन और सेथुरमन अंको के आधार पर सयुंक्त पहले स्थान पर रहे तो टाईब्रेक में उन्हे दूसरा और पांचवा स्थान हासिल हुआ । हरिका सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी रही । प्रग्गानंधा ,निहाल ,आदित्य मित्तल ,रौनक साधवानी और मेनडोनका लियुक जैसे नन्हें मुंन्हों नें दुनिया को भविष्य के भारत से परिचय कराया । साथ ही आपको यह भी मानना ही होगा की इस समय अगर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपन टूर्नामेंट अगर कहीं होते है तो वो अरब देश ही है । जिस अंदाज और इंतजाम के बीच यह टूर्नामेंट आयोजित हो रहे है कहना होगा की वह समय दूर नहीं जब यूएई से शानदार खिलाड़ी सामने आने लगेंगे और रही भारत की बात तो भारतीय खिलाड़ी भारत से ज्यादा विदेशो में नजर आने लगे है । पढे यह विस्तृत लेख 

 भारतीय खिलाड़ियों के लिहाज से यह बेहद सफलतम टूर्नामेंट साबित हुआ । लगभग एक सैकड़ा खिलाड़ियों के साथ भारत यूएई में मेजबान कम मेहमान ज्यादा नजर आया पर कहना होगा भारतीय सभ्यता की जड़े इतनी गहरी है की हम कंही भी हो अपनी जगह बना लेते है  

Photos by Maria Emelianova

अधिबन सयुंक्त बढ़त पर थे ऐसे में उन्हे खिताब जीतने के लिए एक अदद जीत की जरूरत थी पर उनके सामने थे टॉप सीड राडोसलाव काले मोहरो से खेल रहे अधिबन ड्रॉ कर पाये और सयुंक्त पहले स्थान पर रहे खैर उनका 2700+ के खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन जारी है और उनका जल्द 27+ क्लब में शामिल होना नजर आ रहा है 

[Event "1SM"]
[Site "Sharjah Chess Club"]
[Date "2017.03.31"]
[Round "9.2"]
[White "Wojtaszek, Radoslaw"]
[Black "Adhiban, B."]
[Result "1/2-1/2"]
[ECO "E91"]
[WhiteElo "2745"]
[BlackElo "2682"]
[PlyCount "69"]
[EventDate "2017.??.??"]
[WhiteClock "0:08:49"]
[BlackClock "0:11:33"]

1. d4 d6 2. Nf3 Nf6 3. c4 g6 4. Nc3 Bg7 5. e4 O-O 6. Be2 Nbd7 7. O-O e5 8. Be3
Qe7 9. Qc2 c6 10. Rad1 a6 11. Rfe1 exd4 12. Nxd4 h6 13. Bf1 Ng4 14. Bf4 Nc5 15.
Qd2 Qf6 16. h3 Qxd4 17. Qxd4 Bxd4 18. hxg4 Be5 19. Bxh6 Bxg4 20. f3 Be6 21.
Bxf8 Kxf8 22. Kf2 Ke7 23. g3 g5 24. f4 gxf4 25. gxf4 Bxf4 26. Nd5+ cxd5 27.
exd5 Rg8 28. Kf3 Be5 29. dxe6 f5 30. b4 Rg3+ 31. Ke2 Nxe6 32. c5 Nd4+ 33. Kf2
Rf3+ 34. Kg2 Rg3+ 35. Kf2 1/2-1/2

एशियन चैम्पियन सेथुरमन की वापसी की तो आपको दाद देनी होगी ,वह भी 7 अंको के साथ सयुंक्त पहले स्थान पर रहे पर टाईब्रेक में वह पांचवे स्थान पर रहे 

[Event "1SM"]
[Site "Sharjah Chess Club"]
[Date "2017.03.31"]
[Round "9.5"]
[White "Sethuraman, S.P."]
[Black "Akopian, Vladimir"]
[Result "1-0"]
[ECO "C84"]
[WhiteElo "2629"]
[BlackElo "2675"]
[PlyCount "119"]
[EventDate "2017.??.??"]
[WhiteClock "0:00:54"]
[BlackClock "0:01:17"]

1. e4 e5 2. Nf3 Nc6 3. Bb5 a6 4. Ba4 Nf6 5. O-O Be7 6. d3 b5 7. Bb3 d6 8. a3
O-O 9. Nc3 Bg4 10. Be3 Qd7 11. h3 Be6 12. Nd5 Na5 13. Ba2 Nxd5 14. exd5 Bf5 15.
Rc1 c6 16. b4 Nb7 17. d4 Bf6 18. dxc6 Qxc6 19. c4 Qe8 20. cxb5 axb5 21. Bd5 Qe7
22. Qb3 Be6 23. Rc6 Nd8 24. Rb6 Bxd5 25. Qxd5 Ne6 26. Rb7 Qd8 27. dxe5 dxe5 28.
Qxb5 Rxa3 29. Nxe5 Nc7 30. Qc5 Ne6 31. Qc1 Rxe3 32. Qxe3 Qd5 33. Rxf7 Rxf7 34.
Nxf7 Kxf7 35. Re1 Bd4 36. Qd2 h6 37. Qc2 Kf6 38. Qd2 Qc4 39. Rb1 Qb5 40. Rb3
Qc4 41. Qd1 Ng5 42. b5 Ne4 43. Qf3+ Ke5 44. Qh5+ Kd6 45. Qg6+ Bf6 46. Re3 Qc1+
47. Kh2 Nd2 48. Qg3+ Kd5 49. Rd3+ Bd4 50. Rxd4+ Kxd4 51. Qxg7+ Kd5 52. Qf7+ Ke5
53. Qh5+ Kd4 54. Qg4+ Kd5 55. Qf5+ Kd6 56. Kg3 Qc3+ 57. Kh4 Nc4 58. Kh5 Ne5 59.
Qf6+ Kd5 60. f4 1-0

 विश्व चैंपियनशिप के बाद 64 खानो में वापस लौटी भारतीय शतरंज की रानी हरिका नें शानदार खेल खेला वह 6 अंको के साथ महिला वर्ग की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही और बहुमूल्य रेटिंग बढ़ाने में भी कामयाब रही !

विश्व जूनियर कांस्य विजेता ग्रांड मास्टर सुनील नारायण 6 अंक बनाकर 29वे स्थान पर रहे  

अगर यह मैच सबसे ज्यादा किसी के लिए सफलतम था तो वो थे नारायण श्रीनाथ जो एक लंबे संघर्षपूर्ण इंतजार के बाद भारत के 46वे ग्रांड मास्टर बने । 

[Event "1SM"]
[Site "Sharjah Chess Club"]
[Date "2017.03.31"]
[Round "9.27"]
[White "Narayanan, Srinath"]
[Black "Sindarov, Javokhir"]
[Result "1-0"]
[ECO "C41"]
[WhiteElo "2472"]
[BlackElo "2374"]
[PlyCount "57"]
[EventDate "2017.??.??"]
[WhiteClock "0:27:33"]
[BlackClock "0:30:42"]

1. e4 d6 2. d4 Nf6 3. Nc3 e5 4. Nf3 Nbd7 5. Bc4 Be7 6. O-O O-O 7. a4 c6 8. Re1
Qc7 9. h3 b6 10. Ba2 Bb7 11. Bg5 a6 12. Qd3 b5 13. axb5 axb5 14. b4 h6 15. Be3
Nb6 16. dxe5 dxe5 17. Bxb6 Qxb6 18. Nxe5 Rad8 19. Qf3 Bxb4 20. Red1 Rxd1+ 21.
Rxd1 Bxc3 22. Nxf7 Kh7 23. Qf5+ g6 24. Qf4 Rxf7 25. Bxf7 Qc5 26. Qc7 Bd4 27.
Bb3+ Kh8 28. Qb8+ Kg7 29. Qxb7+ 1-0

प्रग्गानंधा ग्रांड मास्टर बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे है वह बेहद ही शानदार खेले और 6 अंको के साथ 31 वे स्थान पर रहे उनकी आंखो में समाया आत्मविश्वास किसी भी विरोधी को चकित कर देता है 

 देवाशीष दास भारतीय शतरंज के उन खिलाड़ियों में से हैं जो बहुत मेहनती खिलाड़ी है बहुत समय बाद वो अच्छी लय में नजर आए और 6अंको के साथ 30वे स्थान पर रहे 

अंतिम राउंड में आकाश ठाकुर को पराजित करने के साथ ही  स्टेनी जीए 6 अंको के साथ 35 वे स्थान पर रहे 

 

पेट्रोलियम स्पोर्ट्स बोर्ड के दोनों सितारे शारजाह में बेहद खुश मुद्रा में दोनों नें 5.5 अंक बनाए मजेदार बात यह रही की दीपन नें जीतने अंक बढ़ाए उतने ही अंक कार्तिकेयन नें घटाए ! शायद यही बात पर चेहरे में मुस्कान आ गयी  

विष्णु प्रसन्ना अपने प्रदर्शन से खुश नहीं होंगे , वो 5.5 अंको के साथ 39 वे स्थान पर रहे 

आरआर लक्ष्मण को बात ही अलग है ,ब्लिज के राजा लक्ष्मण  20 अंको की बढ़त के साथ 40वे स्थान पर रहे   

पहले ही राउंड में 2600 को हराकर शानदार शुरुआत करने वाले निहाल बाद में कोई बड़ा कमाल नहीं कर सके पर उनकी प्रतिभा किसी से छिपी नहीं है और शानदार भविष्य उनका इंतजार कर रहा है ,वो 5 अंक बना सके 

नेशनल चैम्पियन पद्मिनी के लिए टूर्नामेंट अच्छा साबित नहीं हुआ पर उनकी वापसी की कोशिश की तारीफ करनी होगी  वो  5.5 अंको के साथ सम्मानजनक अंक बनाने में कामयाब रही 

भारतीय शतरंज के कुछ और नन्हें उभरते सितारे 

भारत के आदित्य मित्तल के लिए यह टूर्नामेंट शानदार साबित हुआ 11 वर्षीय आदित्य करीब 2300 रेटिंग की ओर तेजी से बढ़ रहे है लगभग 90 अंको की बढ़त के साथ वो एक चमकता सितारा साबित हुए !

12 वर्षीय रौनक साधवानी भी अब 2300 में दस्तक दे रहे है  

11 वर्षीय मेनडोनका लियुक भी तेजी से 2200 की ओर बढ़ रहे है  

पुरुष्कार वितरण ! 

अरब देशो की खास पहनावा उनकी संस्कृति की एक बड़ी पहचान है 

हाऊ वांग सयुंक्त पहले स्थान पर रहे और टाईब्रेक के आधार पर विजेता रहे 

अधिबन भी शानदार खेले और भारत के लिहाज से वही विजेता रहे 

हारिका की इसे आप शानदार वापसी कह सकते है 

 डेनियल किंग के शानदार विडियो विश्लेषण और इंटरव्यू प्रतियोगिता को विश्व स्तरीय बना देते है 

 

आधिकारिक वैबसाइट 

सीधा प्रसारण देखे चेसबेस इंडिया पर 

आपका दोस्त 

निकलेश जैन  

 

 


Contact Us