chessbase india logo

भारत -चीन सीरीज - मुरली नें दिलाई भारत को बढ़त !

by निकलेश जैन - 06/03/2017

भारत और चीन भले ही राजनैतिक तौर पर उतने करीबी ना हो ,ओलंपिक में भले चीन हमारे प्रदर्शन का मज़ाक उड़ाता हो पर जब बात दुनिया में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले खेल शतरंज की हो तो भारत और चीन करीबी दोस्त और प्रतिद्वंदी जान पड़ते है । विश्व शतरंज के ये  दो सुपर पावर जब आपस में कोई मैच खेल तो शतरंज प्रेमियों का ध्यान उस पर जाना स्वाभाविक है ।दोनों और से चार प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस चार मैच की सीरीज में अपने अपने देश की टीम को जीताने का भरसक प्रयास करने को तैयार नजर आ रहे है खैर भारत के लिए अच्छी बात यह है की भारत नें चीन में चल रहे इस सीरीज के पहले मैच में मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन ग्रांड मास्टर मुरली कार्तिकेयन की मदद से मेजबान चीन को 2.5-1.5 से पराजित करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली है । पढे ये रिपोर्ट 

भारत –चीन द्विपक्षयीय शतरंज सीरीज

मुरली के कमाल से भारत नें चीन को हराया

लियाओचेंग ,चीन में  शुरू हुई भारत और चीन की पुरुष टीम के बीच चार क्लासिकल मैच की सीरीज के पहले मैच में भारत नें वर्तमान राष्ट्रीय चैम्पियन मुरली कार्तिकेयन के शानदार प्रदर्शन के दम पर 2-5-1.5 से पहला मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की है । आपको बता दे की चीन का दबदबा इस समय विश्व शतरंज में बना हुआ है शतरंज ओलंपियाड जीतने के साथ ही महिला शतरंज में पिछले कुछ सालो से चीन नें ही विश्व चैम्पियन दिये है ।

भारतीय टीम में चार ग्रांड मास्टर 6 बार के राष्ट्रीय चैम्पियन सूर्य शेखर गांगुली (2644) ,कॉमनवैल्थ विजेता अभिजीत गुप्ता (2627),वर्तमान एशियन विजेता एसपी सेथुरमन (2629)और दो बार के और वर्तमान राष्ट्रीय विजेता मुरली कार्तिकेयन (2578) शामिल है इस प्रकार भारतीय टीम की औसत रेटिंग 2619 है जबकि चीन की टीम में वे यी (2725),बू क्षियांगी (2711), लू शंगले (2624) और हाओ जियांचाओ (2619) है और उनकी औसत रेटिंग भारत से 50 अंक ज्यादा 2669 है ।

भारत-चीन ! कौन किसपे पड़ेगा भारी !

चौंथे बोर्ड पर भारत के मुरली नें चीन के जियांचाओ को काले मोहरो से किंग्स इंडियन अटैक खेलते हुए पूरे समय दबाव पर रखते हुए जोरदार जीत दर्ज की और भारत को 2.5-1.5 से जीत दिला दी । और इसके साथ ही भारत ने चार मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है ।

जियांचाओ मुरली की किंग्स इंडियन ओपानिंग में भारी गलती कर उन्हे mouka

17.g4?? उन पर भारी पद गयी अपने राजा को कमजोर करती उनकी ये चाल उन्हे ही नुकसान पहुंचा गयी
[Event "China India Match 2017"]
[Site "?"]
[Date "2017.03.05"]
[Round "1"]
[White "Zhou, Jianchao"]
[Black "Karthikeyan, Murali"]
[Result "0-1"]
[ECO "E97"]
[WhiteElo "2619"]
[BlackElo "2578"]
[Annotator "rehne do"]
[PlyCount "64"]
[EventDate "2017.??.??"]
[SourceDate "2003.06.08"]
[TimeControl "5400+30"]
1. d4 Nf6 2. c4 g6 3. Nc3 Bg7 4. e4 d6 5. Nf3 O-O 6. Be2 e5 7. O-O Nc6 8. d5
Ne7 9. Bg5 {Rare} h6 10. Bd2 c5 11. Ne1 Nh7 12. Qc1 g5 13. Bd3 f5 14. exf5 Bxf5
15. f3 Qd7 16. Qb1 Nf6 17. g4 $4 (17. Bxf5 Nxf5 18. Qd3 Nd4 19. Nc2 $11) 17...
e4 $1 18. Bc2 $2 (18. gxf5 exd3 19. Qxd3 Nxf5 $17) 18... Bxg4 19. Nxe4 (19.
fxg4 Nxg4 20. Ng2 Bd4+ 21. Kh1 Rxf1+ 22. Qxf1 Nf2+ 23. Kg1 Rf8 $19) 19... Nxe4
20. Bxe4 Bf5 $17 21. Ng2 Rae8 22. f4 Bxe4 23. Qxe4 Nf5 24. Qd3 Bxb2 25. Rae1 g4
26. Kh1 Bd4 27. Re2 Qf7 28. Rfe1 Rxe2 29. Rxe2 b5 30. Re6 bxc4 31. Qxc4 Qh5 32.
Qd3 {6360} g3 {6390} 0-1

 

लगभग बराबर के खिलाड़ी अभिजीत गुप्ता और लू शंगले के बीच मैच भी अनिर्णीत रहा

 ...हालांकि गुप्ता थोड़ी परेशानी में थे पर लू उनका फायदा नहीं उठा सके .

 

पहले बोर्ड पर सूर्य शेखर गांगुली सफ़ेद मोहरो से नें अनुभवी बू क्षियांगी को बराबरी पर रोका

...उनका खेल शुरुआत से ही बेहद संतुलित रहा और परिणाम भारत के लिहाज से अच्छा ही रहा  

आपको एशियन चैंपियनशिप के फ़ाइनल में  वे यी और सेथुरमान का मुक़ाबला तो याद होगा ..

...दूसरे बोर्ड पर सेथुरमन नें भी सफ़ेद मोहरो से चीन के शीर्ष खिलाड़ी वे यी को जीतने का कोई मौका नहीं दिया और मैच ड्रॉ रहा
[Event "China India Match 2017"]
[Site "?"]
[Date "2017.03.05"]
[Round "1"]
[White "Sethuraman, S.P."]
[Black "Wei, Yi"]
[Result "1/2-1/2"]
[ECO "C88"]
[WhiteElo "2629"]
[BlackElo "2725"]
[PlyCount "154"]
[EventDate "2017.??.??"]
[SourceDate "2003.06.08"]
[TimeControl "5400+30"]
[WhiteClock "0:01:07"]
[BlackClock "0:00:08"]
1. e4 e5 2. Nf3 Nc6 3. Bb5 a6 4. Ba4 Nf6 5. O-O Be7 6. Re1 b5 7. Bb3 O-O 8. a3
d6 9. h3 Na5 10. Ba2 c5 11. Nc3 Be6 12. Nd5 Nxd5 13. exd5 Bd7 14. d3 Kh8 15. b4
Nb7 16. Be3 Rc8 17. Qe2 Re8 18. Rad1 a5 19. Qd2 axb4 20. axb4 cxb4 21. Qxb4
Rxc2 22. Bb1 Rc8 23. d4 exd4 (23... f5 24. dxe5 dxe5 25. d6 Bf6 $15) 24. Bxd4
Bf6 25. Rxe8+ Bxe8 26. Bd3 Nc5 27. Bxf6 Qxf6 28. Bxb5 Rb8 29. Re1 Qd8 30. Ng5
Qxg5 31. Rxe8+ Rxe8 32. Bxe8 Kg8 33. Bc6 Qd8 34. Qd4 Qe7 35. g3 Qe2 36. Qg4
Qe1+ 37. Kg2 g6 38. Bb5 Qe5 39. Qf3 Ne4 40. Bc6 Nc3 41. Qd3 Kg7 42. Kf1 g5 43.
Kg2 f5 {6291} 44. f4 {6214} gxf4 {114} 45. gxf4 {14} Qf6 {35} 46. Kf3 {129} Ne4
{224} 47. Bd7 {7} h5 {92} 48. h4 {398} Qxh4 {70} 49. Bxf5 {4} Qh1+ 50. Ke3 {33}
Qe1+ {37} 51. Kf3 {24} Qh1+ {30} 52. Ke3 {33} Nf6 {61} 53. Be6 {0} Qg1+ {12}
54. Kf3 {30} Qh1+ {34} 55. Ke3 {31} Qg1+ {33} 56. Kf3 {30} h4 {45} 57. Qf5 {19}
Qf1+ 58. Ke3 {8} Qe1+ {25} 59. Kf3 {25} Qc3+ {60} 60. Kg2 {65} Qg3+ {27} 61.
Kh1 Qf3+ {24} 62. Kg1 {114} Qe3+ {27} 63. Kg2 {18} Qg3+ {19} 64. Kh1 {12} Qf3+
{59} 65. Kg1 {17} Qh5 {20} 66. Qd3 {64} Qh6 {38} 67. Qf5 Qh5 {33} 68. Qd3 {39}
Qh6 {33} 69. Qf5 {0} Kf8 {23} 70. Kh2 {104} Qg7 {10} 71. Qh3 Qh6 {23} 72. Qf5 {
32} Qg7 {12} 73. Qh3 {4} Qh7 {71} 74. Qc3 {35} Qg6 {30} 75. Kh3 {68} Nh5 {18}
76. Qf3 {33} Qh6 {47} 77. Kxh4 {39} Qxf4+ {55} 1/2-1/2

 

चीन की पुरुष टीम की मौजूदा विश्व रैंकिंग तीसरी तो भारत की पाँचवी है ऐसे में चीन का पडला ही भारी नजर आता है ।  इस चार मैच की सीरीज में भारत के चारो खिलाड़ियों को लगातार अपनी जगह बदलनी होगी और बारी बारी से दोनों टीम का प्रत्येक खिलाड़ी सामने वाली टीम के हर खिलाड़ी से मैच खेलेगा हालांकि टीम की जीत हार का फैसला सभी खिलाड़ियों के बनाए अंको के आधार पर ही होगा ।  

भारत और चीन की दोस्ती के नाम ये शानदार केक 

खास तरह के चीनी बिस्किट 

 चेसबेस इंडिया पर इस खास प्रतियोगिता की सम्पूर्ण जानकारी आपको मिलती रहेगी 

 भारतीय टीम की इस शानदार जीत की खबर अपने दोस्तो से बांटे इस लेख को शेयर करे !

 

आपका दोस्त 

निकलेश जैन