chessbase india logo

ज्यूरिख चैस चैलेंज 2017 : आनंद को तीसरा स्थान

by निकलेश जैन - 18/04/2017

महान शतरंज खिलाड़ी विक्टर कोर्चनोई की याद में इस बार ज्यूरिख चैस चैलेंज 2017 में भारत की शान विश्वनाथन आनंद तीसरे स्थान पर रहे । आनंद नें प्रतियोगिता की शुरुआत अच्छी नहीं की थी और उन्हे रूस के इयान और क्रामनिक के हाथो हार का सामना करना पड़ा था । पर आनंद नें उसके बाद जैसे अपने खेल में गज़ब का परिवर्तन करके दिखाया और वापसी करते हुए अंतिम स्थान से तीसरे स्थान तक का सफर तय किया तीसरे राउंड की हार के बाद वे बाकी बचे 4 रैपिड और 7 ब्लिट्ज में अपराजित रहे । बढ़ती उम्र के बीच रैपिड और ब्लिट्ज में उनकी कुशलता दिखाती है की अभी उनमें बहुत शतरंज बाकी है !पढे यह लेख 

ज्यूरिख चैस चैलेंज 2017  - आनंद को तीसरा स्थान  !

All images of the Zurich Chess Challengeby Georg Krandolfer and Rustam Kalimullin )

महान खिलाड़ियों से सबसे बड़ी सीखने वाली बात उनके वापसी का जज्बा और उम्र की सीमाएं तोड़ता प्रदर्शन होता है । भारत के विश्वनाथन आनंद जो इस वर्ष 48 वर्ष के हो जाएंगे आज भी उनका उनकी उम्र से आधी उम्र के खिलाड़ियों से मुक़ाबला करना आपको गर्व करने का अवसर देता है । खैर बात करे ज्यूरिख  शतरंज के पहले दौर मतलब नए क्लासिकल मुकाबलों की जहां 45 मिनट के मैच खेले गए जो वैसे  रैपिड की ही श्रेणी में आते है आनंद नें शुरुआत की चार में से दो हार के दो जीत के आंकड़ो को बेहतर करते हुए अंतिम तीन मैच में 2 जीत और एक ड्रॉ के साथ अंततः तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया । ब्लिट्ज में आनंद नें बेहतर खेल दिखाया और वह दूसरे स्थान रहे और सयुंक्त रैंकिंग में वो तीसरे स्थान पर रहे । 

 

आनंद इस वर्ष उम्र के 48वे पड़ाव पर होंगे ! फिर भी उनका जज्बा और खेल अनुकरणीय है !13.5 अंको के साथ वह सयुंक्त रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रहे । 

नाकामुरा रैपिड और ब्लिट्ज़ दोनों में लय में नजर आए और 15 अंको के साथ पहले स्थान पर रहे 

[Event "ZCC 2017 - New Classical"]
[Site "Zurich"]
[Date "2017.04.16"]
[Round "7.1"]
[White "Nakamura, Hikaru"]
[Black "Anand, Viswanathan"]
[Result "1/2-1/2"]
[ECO "A36"]
[PlyCount "60"]
[EventDate "2017.??.??"]

1. c4 c5 2. g3 g6 3. Bg2 Bg7 4. e3 e6 5. d4 cxd4 6. exd4 d5 7. cxd5 exd5 8. Nc3
Ne7 9. Nge2 Nbc6 10. O-O O-O 11. Be3 Be6 12. Nf4 Nf5 13. Ncxd5 Bxd5 14. Nxd5
Ncxd4 15. Bd2 Re8 16. Kh1 Re6 17. Rc1 Rd6 18. Nc3 Ne2 19. Qxe2 Rxd2 20. Qb5 Nd6
21. Qb3 Qb6 22. Ne4 Nxe4 23. Bxe4 Bxb2 24. Qxb6 axb6 25. Rcd1 Rad8 26. Bf3 Ba3
27. Rfe1 Rxd1 28. Rxd1 Rxd1+ 29. Bxd1 b5 30. Kg2 Bc5 1/2-1/2

इयान के लिए भी टूर्नामेंट अच्छा साबित हुआ और वो रैपिड में दूसरे तो ब्लिट्ज़ में तीसरे स्थान पर रहे सयुंक्त रैंकिंग में 14 अंक बनाकर वह दूसरे स्थान पर रहे 

पीटर स्वीडलर भी अच्छी लय में नजर आए रूसी दिग्गज सयुंक्त रैंकिंग में 12 अंको के साथ आनंद के बाद चोंथे स्थान पर रहे । रैपिड में उनके खिलाफ आनंद नें एक जोरदार जीत दर्ज कर ही वापसी की थी 

[Event "ZCC 2017 - New Classical"]
[Site "?"]
[Date "2017.04.16"]
[Round "6.1"]
[White "Anand, Viswanathan"]
[Black "Svidler, Peter"]
[Result "1-0"]
[ECO "B80"]
[PlyCount "63"]
[EventDate "2017.??.??"]

1. e4 c5 2. Nf3 e6 3. d4 cxd4 4. Nxd4 Nc6 5. Nc3 d6 6. Be3 Nf6 7. Qe2 a6 8.
O-O-O Qc7 9. g4 b5 10. g5 Nd7 11. h4 Bb7 12. a3 Rc8 13. Bh3 b4 14. axb4 Nxb4
15. Nxe6 fxe6 16. Bxe6 Qa5 17. Kb1 Rxc3 18. bxc3 Nc6 19. Rh3 Be7 20. Bd4 Nc5
21. Bxc5 Qxc5 22. f4 Kd8 23. Qe3 Qxe3 24. Rxe3 h6 25. c4 hxg5 26. hxg5 Rf8 27.
f5 Ne5 28. Rg1 d5 29. Rb3 Kc7 30. cxd5 Rh8 31. f6 Bf8 32. d6+ 1-0

आनंद को हार का स्वाद चखाने वाले क्रामनिक 11 अंको के साथ चौंथे स्थान पर रहे ।

गेल्फ़ेंड इस बार अलग ही खुशनुमा मूड मे नजर आए वो 9 अंक बनाकर छठे स्थान पर रहे 

[Event "ZCC 2017 - New Classical"]
[Site "?"]
[Date "2017.04.15"]
[Round "5.1"]
[White "Gelfand, Boris"]
[Black "Anand, Viswanathan"]
[Result "0-1"]
[ECO "A37"]
[PlyCount "72"]
[EventDate "2017.??.??"]

1. c4 c5 2. g3 g6 3. Bg2 Bg7 4. Nc3 Nc6 5. Nf3 e6 6. d4 Nxd4 7. Bf4 Ne7 8. Nxd4
cxd4 9. Nb5 e5 10. Nd6+ Kf8 11. Bd2 Qb6 12. Nxc8 Rxc8 13. Qb3 f5 14. Bxb7 Rc7
15. Bg2 e4 16. O-O Kf7 17. Rfc1 Rhc8 18. Bf4 Qxb3 19. axb3 Rb7 20. Bd6 Ke6 21.
c5 Rxb3 22. Rxa7 Nc6 23. Ra2 Be5 24. Bxe5 Kxe5 25. f3 d3 26. exd3 Nb4 27. d4+
Kxd4 28. Ra7 d5 29. fxe4 fxe4 30. Rd1+ Rd3 31. Rda1 Rxc5 32. Bf1 Rd2 33. Rxh7
Nd3 34. b4 Rcc2 35. b5 Ne5 36. Ra4+ Kc5 0-1

रूस के युवा ग्रांड मास्टर गिरिगोरयि ओपरिन अपनी सीडिंग के अनुसार ही 5.5 अंक बनाकर छठे स्थान पर रहे 

अंतिम वरीय मेजबान स्वीटजरलैंड के ग्रांड मास्टर याननिक 4 अंक बनाकर अंतिम स्थान पर ही रहे 

महान खिलाड़ी विक्टर कोर्चनोई की याद में इस बार ज्यूरिख चैस चैलेंज 2017 का नामकरण किया गया था 

मेजबान स्वीटजरलैंड ने शानदार उदघाटन समारोह का आयोजन किया 

अपने इस्तीफे के विवादो के बाद पहली बार फीडे प्रेसिडेंट सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए 

शायद क्रामनिक गेल्फ़ेंड को कोई चुटकुला पढ़ा रहे है 

आपको इतना भावुक नहीं होना चाहिए अध्यक्ष महोदय शायद यही कह रहे है कार्पोव

जब आपकी बुजुर्ग पीढ़ी खेल को पसंद करती हो तो आप समझ सकते है यहाँ शतरंज खेल का क्या महत्व है 

सयुंक्त रैंकिंग 

नवीन क्लासिकल या रैपिड रैंकिंग 

 

ब्लिट्ज रैंकिंग 

 

स्वीटजरलैंड में ज्यूरिख में आप ज़ू का मजा भी उठा सकते है 

प्रक्रती निर्मित झील ,पहाड़ और मानव निर्मित शानदार पल 

 


आधिकारिक वैबसाइट 

आपका दोस्त 

निकलेश जैन 

 

 

 

 

 

 


Contact Us